आजमगढ़, फरवरी 27 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बसौधा गांव मे गुरुवार की शुबह ननिहाल में रह रही तीन वर्षीय बालिका की स्कूल वैन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जहानागंज निवासी तीन वर्षीय आरूही पुत्री मंदीप अपनी मां के साथ ननिहाल में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसौंधा निवासी नाना लालबिहारी मौर्य के घर रहती थी। आरूही के माता-पिता ने प्रेम विवाद किया था। दोनों में विवाद चल रहा था। जिससे मां-बेटी बसौधा में रहती थीं। गुरुवार की सुबह आरूही नाना के घर से निकली और सड़क पर पहुंच गई। इस दौरान स्कूल वैन की चपेट में आ गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल बालिका को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.