स्कूल विलय पर हाथियों से डरे-सहमे टांगाशोल पढ़ने जा रहे 15 बच्चे
घाटशिला, जून 24 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड में हाथी प्रभावित बड़ामारा पंचायत में घने जंगलों के बीच बसे रांगामाटिया गांव के बच्चे हाथियों के बढ़ते आतंक और प्राथमिक विद्यालय के विलय का दंश झेल रहे हैं। वर्ष 2018 में रांगामाटिया प्राथमिक विद्यालय का विलय डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित टांगाशोल उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कर दिया गया था। जान को जोखिम में डाल जंगल के रास्ते रांगामाटिया के 15 बच्चों को विद्यालय जाना पड़ता है। जंगल में अक्सर हाथी रहते हैं। इस स्थिति में बच्चों की सुरक्षा को लेकर उनकी माताएं अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाती हैं और छुट्टी के बाद घर लाती हैं। ऐसा भी होता है जब जंगल में हाथी होते हैं तो बच्चों को विद्यालय पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। हाथियों के रहने की स्थिति में कई दिनों तक बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। मंगलवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.