बिजनौर, फरवरी 18 -- गांव त्यौबपुर के पास एक स्कूल वाहन ट्रक से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में उतर गया। हादसे में छह बच्चे चोटिल हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के विरूद्ध कार्यवाही की है। क्षेत्र के गांव फुलनगर स्थित एक शिक्षण संस्थान का मैजिक वाहन छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर बढ़ापुर लौट रहा था। बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर गांव त्यौबपुर में विद्युत उपकेंद्र के निकट मोड़ पर ट्रक से बचाने के प्रयास में मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में उतर गया। घटना से वाहन में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्कूली बच्चों के परिजनों को जैसे ही सूचना मिली तो अफरा तफरी का माहौल हो गया। परिजन घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। हादसे में अन्नपूर्णा गोयल, सृष्टि, प्रण कुमार, विन्या, दिव्यांश, रुद्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.