गंगापार, मार्च 7 -- स्कूल वाहन से उतरकर बाबा की उंगली पकड़कर घर जाते समय मासूम को घर से बीस मीटर पहले अज्ञात कार सवार बदमाश उठाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे एसीपी मेजा व इंस्पेक्टर मांडा सहित तमाम पुलिसकर्मी मामले की जांच पड़ताल और पूछताछ कर रहे हैं। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत सराय कला गांव में यह सनसनीखेज वारदात शनिवार को साढ़े तीन बजे घटित हुई। सराय कला गांव के छह वर्षीय प्रतीक शर्मा अपने विद्यालय गुलाब पत्ती इंटर कॉलेज अकोढ़ा कला के वाहन से रोज की तरह पढ़कर अपने घर आ रहा था। दिघिया रामनगर मार्ग पर स्थित अपने घर से पचास मीटर पहले स्कूली वैन से उतरकर मासूम अपने बाबा नागेश्वर शर्मा का हाथ पकड़ कर अपने घर की ओर चला। घर से लगभग तीस मीटर दूर अचानक दिघिया की तरफ से आयी और रुकी एक सिलेटी रंग की कार से उतरे एक बदमाश ने बाबा से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.