बुलंदशहर, नवम्बर 17 -- हाईवे स्थित एक स्कूल की मैजिक गाड़ी के चालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। सोमवार की सुबह कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र के गांव बेरीना निवासी मोहित (25 वर्ष) पुत्र रामवीर रोजाना की तरह बाइक से स्कूल पहुंचा था। बाइक से उतरने के बाद उसको दिल का दौरा पड़ा और वह वहीं गिर गया। मैजिक के चालक की हालत गंभीर देख स्कूल के प्रबंधक स्टाफ के साथ उसे शिकारपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। वहां से सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। सरकारी अस्पताल पहुंचने पर पूरी सुविधा न होने की बात कहते हुए उसे एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। स्कूल प्रबंधक ने बताया कि स्कूल प्रबंधन तंत्र मोहित के शव को जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.