स्कूल वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत
जौनपुर, सितम्बर 22 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत क्षेत्र के पचवर गांव में मंगलवार की सुबह स्कूल वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से मां ज्योति गोड़ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह कई बार बेसुध हो गईं। पिता सुनील कुमार गोड़ और अन्य परिजन भी बेटे का शव देखकर दहाड़ें मारकर रोते रहे। पचवर गांव निवासी सुनील कुमार गोड़ का चार वर्षीय पुत्र आरव गोड़ मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूली वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि तेज गति से स्कूटी के धक्के से बालक घायल हुआ था, जिसे मैजिक के ड्राइवर ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.