स्कूल वाहनों के पंजीकरण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में सभी स्कूलों से मांगे शपथ पत्र
चित्रकूट, अप्रैल 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराने केलिए बिंदुवार समीक्षा की। सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर उन्होंने जोर दिया। एनएच के अधिकारियों को दोनो हाईवे में खराब स्पीड ब्रेकर को मानकों के अनुरूप तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि खोह से मऊ तक जर्जर मार्ग एवं पैचवर्क को प्राथमिकता से दुरुस्त कराया जाए। मरम्मत के दौरान आवागमन बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। यात्री कर एवं माल अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल वाहनों की सुरक्षा के प्रति कोई ढिलाई न बरती जाए। निजी स्कूलों के वाहनों के पंजीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.