अलीगढ़, जून 4 -- n बैठक में यातायात नियमों के पालन पर जोर खैर, संवाददाता। कस्बा: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को पुरानी तहसील स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विद्यालय संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में स्कूल वाहनों के सुरक्षित संचालन और यातायात नियमों के कड़े अनुपालन पर विशेष चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, तेज गति से वाहन चलाने और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन दौड़ाने वाले स्कूलों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे अवैध विद्यालयों को भी बंद कराया जाएगा।शिक्षक संघ के ब...