बरेली, अप्रैल 17 -- स्कूल वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नैनीताल रोड स्थित दोहना टोल प्लाजा के निकट एक बड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान हरियाणा में पंजीकृत एक स्कूल बस को रोका गया, जो नियमों के विपरीत उत्तर प्रदेश के बरेली में एक निजी स्कूल के अध्यापकों के परिवहन में उपयोग होती पाई गई। पीटीओ रमेश प्रजापति ने बस के कागज चेक किये तो जांच में यह सामने आया कि उक्त वाहन का उपयोग निर्धारित उद्देश्य (हरियाणा/एनसीआर क्षेत्र के स्कूली बच्चों के परिवहन) के बजाय भिन्न क्षेत्र में किया जा रहा था, जो मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- बसों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे संबंधित वाहन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल Rs.38,762 का चालान किया गया। चालक को बताया कि स्कूल वाहनों के संचालन में सु...