उरई, फरवरी 12 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चला कड़ी कार्यवाही की जाए। ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने और वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग पर सख्त प्रवर्तन किया जाए। कहा सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति ढिलाई न बरती जाए। निर्देश दिए कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामी एवं अभिभावक पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। स्कूल वाहनों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, चालक-परिचालक का सत्यापन, वाहन पर संपर्क विवर...