स्कूल वाहनों की जांच में चार का चालान, 15 तक अभियान
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध मिले चार स्कूली वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही एआरटीओ ने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिया है कि स्कूली वाहनों का पंजीकरण upisvmp.com पोर्टल पर कर लें। जिससे सभी स्कूली वाहनों की मॉनिटरिंग हो सके। एआरटीओ प्रशासन शांति भूषण पांडे ने बताया कि पोर्टल पर सभी स्कूल वाहनों और चालकों का पूरा विवरण स्कूलों को दर्ज करना जरूरी है। परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी स्कूलों में जाकर वाहनों का भौतिक निरीक्षण करते हुए जांच करेंगे। जिन वाहनों की स्थिति मानक के अनुरूप सही नहीं मिलेगी उनकी फिटनेस निरस्त की जाएगी। उन्होंने भी बताया कि पोर्टल की निगरानी कई स्तरों पर की जानी है। इसके लिए एआरटीओ के अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.