स्कूल वाहनों की जांच, 52 के चालान काटे
बदायूं, अप्रैल 7 -- बदायूं, संवाददाता। एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम ने सोमवार के लिए चेकिंग में 52 चालान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर किये। इसके साथ ही एक ओवरलोड माल वाहन सीज कर दिया।एआरटीओ ने 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया। स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण कर रिपोर्ट ऑनलाइन पार्टल पर अपलोड कर दी। एआरटीओ ने इस दौरान स्कूल संचालकों से कहा कि स्कूल वाहन के सभी नियम फॉलो करने के बाद ही वाहन संचालित करें। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिये। गलत तरीके से वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जायेगा। अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग रहे। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले वाहन के प्रपत्र देखें। वैद्य प्रपत्र होने पर ही बच्चे को उस वाहन से स्कूल भेजें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.