सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार-बुधवार को स्कूल रेडीनेस फेज-2 प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रशिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा-1 के बच्चों के लिए लागू होने वाले कार्यक्रम को लेकर हुआ। प्राचार्य अरविंद कुमार पाठक के निर्देशन में हुए प्रशिक्षण में एसआरजी कपिल दुआ और एआरपी पूनम तनेजा ने प्रतिभागियों को 12 सप्ताह के गतिविधि आधारित कार्यक्रम की जानकारी दी। प्राचार्य ने कहा कक्षा-1 में आने वाले बच्चों की झिझक दूर करने और उनके सर्वांगीण विकास को कार्यक्रम जरूरी है। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। संचालन में डॉ. शगुफ्ता यासमीन का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...