कोडरमा, अप्रैल 13 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में स्कूल रूआर 2026 बैक टू स्कूल कैंपेन 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ गौतम कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी एवं बीपीओ राधा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों की पुनः वापसी और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ गौतम कुमार ने स्पष्ट कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- स्कूलों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को लेकर बैठक उन्होंने सभी विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। कांचना कुमार ने बताया कि...