साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। स्कूल रूआर 2026 को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यक्रम बीपीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में हुआ। कार्यशाला में प्रखंड के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष, सचिव के अलावा बीआरपी-सीआरपी शामिल हुए। कार्यशाला में मुख्य रूप से स्कूल में बच्चों के नामांकन व ठहराव पर जोर दिया गया । बीपीओ ने कहा कि अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़कर इस अभियान को सफल बनाना है। बच्चें प्रतिदिन स्कूल पहुंचे, इसपर खास ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होने कहा कि जो बच्चे नामांकन के बाद भी स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनको चिन्हित कर जोड़े । यह भी पढ़ें- 'स्कूल रूआर' कार्यशाला आयोजित, नामांकन बढ़ाने पर जोर आंगनबाड़ी से पांच से अधिक आयु वर्ग के सभी बच्चों व शिशु पंजी में दर्ज 5-6 साल से अधिक आयु वर्ग के ...