पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय परिवार ने सबको शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल रुआर जागरुकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी, शिक्षिका निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूनम रानी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा, एसएमसी अध्यक्ष पार्वती देवी व संयोजिका के नेतृत्व में बच्चों के साथ प्रभावशाली नामांकन व ठहराव रैली निकाली गई। इसमें पीरामल फाउंडेशन के चक्रधर साहू ने सक्रिय भाग लिया। रजवाडीह चौक के पास रैली नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। प्रधानाध्यापक ने उपस्थित बच्चों से इस मौके पर कहा कि वे रोज विद्यालय आएं और दूसरे बच्चों को भी विद्यालय लाएं। यह भी पढ़ें- स्कूल रूआर के तहत निकाली गई जागरुकता रैली असल में नियमित स्कूल आने वाले बच्चे शिक्षा के विशेष दूत है...