पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय परिवार ने सबको शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल रूआर जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी,शिक्षिका निशा कुमारी,प्रियंका कुमारी,पूनम रानी,शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा, एसएमसी अध्यक्ष पार्वती देवी व संयोजिका के नेतृत्व में बच्चों के साथ प्रभावशाली नामांकन व ठहराव रैली निकाली गई। इसमें पीरामल फाउंडेशन के चक्रधर साहू ने सक्रिय भाग लिया। रैली में बैनर,नारे लिखे तख्ती,तिरंगा व रंग-बिरंगे झंडे के साथ गांव-गांव बस्ती-बस्ती में ये माहौल बनाना है,घर-घर में शिक्षा का दीप जलाना है...हम पढ़ेंगे,हम बढ़ेंगे...बिना बहाना,रोज स्कूल जाना... जैसे संदेश परक नारे लगाये गए। रजवाडीह चौक के पास रैली नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। इस ...