रांची, अप्रैल 11 -- रांची, संवाददाता। जिले में बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और ड्रॉपआउट (पढ़ाई छोड़ने की दर) को समाप्त करने के उद्देश्य से शनिवार को 'स्कूल रूआर-2026' (बैक टू स्कूल) अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया। उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी शिक्षक घर-घर जाकर अनामांकित और स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पहचान करें और उनका नजदीकी विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराएं। डीसी ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत पारगमन (ट्रांजिशन) सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में सुचारू रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.