साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से स्कूल रूआर 2026 बैक टू स्कूल कैंपेन के तहत शनिवार को जिला स्तरीय कार्यशाला स्थानीय सिदो कान्हू सभागार में हुई। उदघाटन अपर समाहर्ता गौतम भगत, डीईओ डा. दुर्गानंद झा, डीएसई कुमार हर्ष व बोरियो बीडीओ नागेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपर समाहर्ता ने कहा की रूआर अभियान के तहत ग्राम पंचायत के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि से संपर्क स्थापित करते हुए पोषक क्षेत्र के 03 से 28 आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन पोषक क्षेत्र के विद्यालय में सुनिश्चित किया जाय। डीईओ ने कहा की बीते शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकित बच्चों की अगली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित कर इसका गहन अनुश्रवण कराने की जरुरत है। नामांकन के क्रम में आंगनबाड़ी से कक्षा एक में प्रवेश, कक्षा 05 के छात्रों का...