स्कूल मैनेजर ने महिला टीचर को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा, छेड़छाड़ भी की; FIR
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर भगाही गांव में स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका को बंधक बनाकर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मैनेजर ने बुरी तरह से पिटाई की। जानकारी होने पर शिक्षिका के भाई स्कूल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल शिक्षिका को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी ले गए। पीड़ित शिक्षिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी विद्यालय छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को दी गई पीड़िता के पिता के तहरीर के मुताबिक उनकी पुत्री एक साल से रामापुर में स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में पढ़ाती थी। आरोप है कि विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह फौजी काफी समय से उस पर गलत नजर रखते थे और अकेला पाकर छेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.