संभल, मार्च 11 -- शहर के राजेंद्र प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 65 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्साधिकारी डॉ. अरशद अली के नेतृत्व में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरोली की आरबीएसकेए द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कूल चन्दौसी में 65 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण कर निशुल्क दवा का वितरण किया। इस दौरान शिक्षक - शिक्षिकाओं व बच्चो को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। टीम में डॉ. अरशद अली, डॉ. आस्था वार्ष्णेय, ज्योति रानी नेत्र सहायक सुमन रानी व स्कूल का स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.