रांची, अगस्त 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की ओर से गुरुवार को एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, चिलदाग में उद्यमिता विषय पर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को उद्यमिता, उसके महत्व, करियर की संभावनाओं और पारंपरिक रोजगार के विकल्प के रूप में उद्यमिता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में 250 छात्रों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. एमडी सैफुल्ला खालिद ने उद्यमिता और भविष्य में इसकी संभावनाओं पर जानकारी दी। डॉ. रूपा दास ने कृषि उद्यमिता पर प्रकाश डालते हुए कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से छात्रों को परिचित कराया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी संवादात्मक सत्रों में छात्रों को उद्यमिता...