समस्तीपुर, मार्च 17 -- सिंघिया। स्थानीय हाईस्कूल में मंगलवार की दोपहर छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ चार छात्रों क़ो हिरासत में ले लिया। वहीं चारों छात्र से पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में दरोगा स्वाति कुमारी ने बताया की छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात क़ो लेकर एक दिन पूर्व आपस में झरप हो गई थी। जिसको लेकर एक गुट के द्वारा दूसरे विद्यालय के छात्र को मारपीट करने बुला कर लाया गया था। इसी लड़ाई मे एक छात्र द्वारा एक देशी कट्टा लहराया गया। जिसे समय रहते स्कूल प्रसाशन द्वारा मुख्यद्वार को बंद कर ग्रामीण और छात्रों के सहयोग से देशी कट्टा के साथ चार छात्र को पकड़ कर कार्यालय में बंद कर दिया गया था।हिरासत में लिए गए तीन छात्र सिंघिया विद्यालय के ग्याहरवीं के छात्र है जो विद्याल...