दरभंगा, जून 6 -- दरभंगा। स्वयंसेवी संस्था डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पतोर में संगोष्ठी सह भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्षता एचएम संजय कुमार चौधरी ने की। उन्होंने सभी से पर्यावण संरक्षण की अपील की। निर्णायक मंडली में शिक्षिका लवली चौहान और शिक्षक अजित कुमार ठाकुर कुमार थे। संचालन फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने किया। वर्ग 10 की मानसी कुमारी को प्रथम, आदित्य कुमार को द्वितीय एवं वर्ग नौ की समीदा खातून को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- पोस्टर प्रतियोगिता में गीतांजलि ने जीता पहला पुरस्कार यह भी पढ़ें- अभिलाषा एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ यह भी पढ़ें- अभिलाषा एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...