बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया पुलिस ने मुरादीपुर चौराहे पर हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के भटपुरवा निवासी सुमित्रानन्दन पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब सवा पांच बजे उनका बेटा सौरभ पांडेय मुरादीपुर चौराहे पर मौजूद था। यहां कॉलेज में हुई कहासुनी की बात को लेकर विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारापीटा। आसपास के लोग बीच-बचाव करने आए तो जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुबौलिया बाजार निवासी तनवीर अहमद, हनुमान सिंह उर्फ दीक्षित सिंह, समीर अन्सारी और अभिनव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच थाने के एसआई जावेद खान को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.