मथुरा, अगस्त 18 -- रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मोटिवेशनल मेंटर की संस्थापक, एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता रेणुका पुंडरीक गोस्वामी रहीं। शुभारंभ मुख्य अतिथि रेणुका पुंडरीक गोस्वामी, चेयरमैन एसपी सिंह, डायरेक्टर कृष्णा चौधरी एवं प्रधानाचार्या डॉ. प्रिया चौधरी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। शिक्षिका सुमी के निर्देशन में छात्राओं जयति, जन्मनी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अध्यापक मोहित के निर्देशन में लगान एवं ऑपरेशन सिंदूर की भावपूर्ण झलक प्रस्तुत करती लघु नृत्य नाटिका ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि रेणुका पुंडरीक गोस्वामी ने बच्चों को अपने देश, समाज एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेद...