शिमला, फरवरी 13 -- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां चिनौर गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल में बच्चों के सामने ही महिला मिड-डे मील वर्कर की हत्या कर दी गई। आरोपी ने स्कूल में घुसकर महिला पर हंसिया से हमला किया। शिक्षकों के विरोध और पथराव के बाद आरोपी वहां से भागा लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे 30 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना से स्थानीय लोगों में भय है। पुलिस के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देहरा के चिनौर गांव में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील बनाने वाली 58 साल की सुलोचना की बच्चों के सामने हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार दोपहर की है जब राकेश कुमार (48) ने स्कूल की रसोई में घुसकर सुलोचना देवी पर दरांती से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.