गोंडा, फरवरी 10 -- धानेपुर, संवाददाता। मुजेहना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय डेबरी कला में एक दिवसीय स्काउट गाइड और जीवन कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ समय प्रकाश पाठक ने ध्वजारोहण व मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया। संचालन कुलदीप पाठक के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में मुजेहना शिक्षाक्षेत्र के सभी परिषदीय स्कूलों से एक छात्र एवं एक अध्यापक को प्रशिक्षण दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में जीवन कौशल व सर्वांगीण विकास कराए जाने से प्रेरित था। कार्यक्रम में ध्वज शिष्टाचार, सरस्वती पूजन, आदर्श प्रातः सभा, योग प्राणायाम, आसन एवं व्यायाम, ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, रेड क्रॉस, सर्व धर्म प्रार्थना एवं बाल सभा आदि सत्रों का सफल आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में ब्लॉक स्काउट मास्टर केबी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.