नई दिल्ली, अगस्त 9 -- V D Savarkar: केरल में एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी सावरकर से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद बढ़ने के कबाद केरल के राज्य शिक्षा मंत्री एन शसुद्दीन ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्री के कार्यालय की तरफ से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, शमसुद्दीन ने सामान्य शिक्षा निदेशक को इस बात की जांच करने का निर्देश दिया है कि प्रश्नोत्तरी किसने तैयार की थी और इससे संबंधित कार्यक्रम किसने आयोजित किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूरा मामला तीन स्कूलों के बच्चों के बीच आयोजित किए जा रहे एक 'फ्रीडम क्विज' का था। इसमें कासरगोड, कुंबला और मंजेश्वर में स्थित स्कूलों के बच्चे हिस्सा ले रहे थे। इसी कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी सावरकर को लेकर सवाल पूछा ...