गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- गोपालगंज। जानकी पब्लिक स्कूल में साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों और उससे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्रों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही बताया कि यदि कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए या नजदीकी थाने में सूचना देनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.