कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मौली और सिरियावां कला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन की जानकारी लेते हुए प्रधानाध्यापकों को निपुण तालिका अपडेट रखने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय मौली के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण में सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए। उन्होंने कक्षा एक में जाकर छात्र-छात्राओं से सवाल पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। निपुण तालिका के अवलोकन पर तालिका अपडेट न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की स्थिति ठीक न पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी भरवारी को प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित कराने एवं अधूरे एमडीएम शेड के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि वि...