जामताड़ा, अप्रैल 3 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय 2 नारायणपुर में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) से आए प्रतिनिधियों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ मालवीय, छक्कू चंद्र दास, डॉ अंजर हुसैन, नंदन झा, अमित कुमार समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...