रांची, अप्रैल 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आरटीसी पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने किया। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र के लिए शैक्षणिक योजना को मजबूत करना, विद्यालय में अनुशासन बनाए रखना और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का मार्गदर्शक होता है। उन्होंने समयपालन, विद्यालय के नियमों का पालन और कक्षा में नवाचारपूर्ण व छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया। के पर सभी शिक्षकों ने विद्यालय और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.