चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों का परम कर्तव्य है। हमें बच्चों के मन से, हम कुछ नहीं कर सकते जैसी नकारात्मक भावना को मिटाना होगा और उनके भीतर एक नया विश्वास जगाना होगा। सभी के आपसी सामंजस्य और विद्यालय में हंसी-खुशी का माहौल बनाकर ही बच्चों के भीतर सकारात्मकता का भाव पैदा किया जा सकता है। उपायुक्त गुरुवार को टाटा कॉलेज चाईबासा के बहुद्देशीय सभागार में जिले में नव संचालित प्रोजेक्ट परख : तैयारी उड़ान की से संबंधित एकदिवसीय बैठक सह कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट परख के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में जिले को शीर्ष पर लाने का सं...