मथुरा, अप्रैल 4 -- राजीव इंटरनेशनल स्कूल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर नए शैक्षिक सत्र (सत्र 2026-27) का शुभारम्भ किया गया। हवन-पूजन आचार्य करपात्री द्विवेदी द्वारा करवाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्राचार्या प्रिया मदान के साथ प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेशजी एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर उनसे बुद्धि और विवेक का आशीष मांगा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में नए सत्र का शुभारम्भ हर्षोल्लास और आध्यात्मिक माहौल में हुआ। छात्र-छात्राओं का स्वागत रोली-तिलक और पुष्प वर्षा कर किया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती और श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष बने हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने आहुतियां अर्पित कीं। आचार्य करपात्री द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का व्यापक अर्थ समझाते हुए उन्हें ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्यों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.