मिर्जापुर, मार्च 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के तहत गुरुवार को नगर के पक्के पोखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्र के आठवें दिन कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं को चुनरी आदि से सजाकर विधि पूर्वक देवी स्वरूप में पूजन किया गया। पूजन के बाद आशीर्वाद लेकर उन्हें प्रसाद, उपहार प्रदान कर विदा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड के सभासद सतीश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को महिला एवं बालिका परक योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बुकलेट, पंपलेट व स्टीकर आदि का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.