मधेपुरा, फरवरी 11 -- आलमनगर । प्रखंड मुख्यालय स्थित रॉयल हेरिटेज वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को कक्षा दशम के छात्रों के लिए विदाई सह हवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य व आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की मंगलकामना किया गया। स्कूल परिसर में हरिद्वार स्थित शांतिकुंज से गायत्री परिवार के विद्वान प्रतिनिधि रणविजय साह, श्रीचंद्र भगत व रौशन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई। हवन के माध्यम से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता एवं सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की गई। पूरे वातावरण में भक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार जागृत रहा। समारोह में कक्षा दशम के छात्र-छात्राएं अपने-अपने अभिभावकों के साथ शामिल रहे। स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों को आशीर्वचन देते हुए उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.