पीलीभीत, मई 28 -- पूरनपुर। एक इंटर कालेज में वित्तीय अनिमियताओं का आरोप लगाकर डीएम और डीआईओएस से शिकायत की गई है। इसमें आरोप लगाया गया कि प्रबंध समिति ने स्कूल में शिक्षा व्यवस्था के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। जबकि स्कूल की स्थिति बदहाल है। झूठे आंकड़े दिखाकर अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए स्कूल की प्रबंध कमेटी को भंग करने की मांग की गई है।

स्कूल की स्थिति तहसील क्षेत्र के गांव नेहरुनगर में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज मौजूद है। भारतीय जनता पार्टी रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने डीएम और डीआईओएस को स्कूल से संबधित शिकायत पत्र दिया है। इसमें कहा गया कि स्कूल की स्थित काफी दयनीय है। भवन जर्जर हो गया है। दीवरों में काई जमी हुई है। स्कूल के शौचालयों में दरवाजे तक नहीं है। आरोप है कि विद्यालय की वर्तमान प्रबंध समिति ने प...