पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, टनकपुर रोड पीलीभीत में वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हो गया। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा एवं प्रबंधक देवेन्द्र सिंह छाबड़ा ने दीप प्रज्वलन किया। प्राथमिक वर्ग (पीएनसी से कक्षा दो) के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल दिवस का प्रथम दिन अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। विद्यालय की दोनों शाखाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा तथा उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। खेल मैदान में उनकी ऊर्जा, जोश और उमंग ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक एवं रोमांचक दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.