इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- जसवंतनगर। गर्मी के बीच कटेखेड़ा की प्रधान वीना यादव ने उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय सराय भूपत में वाटर कूलर लगवाकर सराहनीय पहल की है। स्कूल के बच्चों को शीतल और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या मंजू यादव ने प्रधान वीना यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अजय यादव ने प्रधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम बच्चों के हित में बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक है।प्रधान वीना यादव ने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को ठंडा और स्वच्छ पानी मिलना बहुत जरूरी है।इस अवसर पर प्रेम चंद्र, रचना गुप्ता, दीप अवस्थी, नीलम, वंदना यादव सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- अन्नदा उच्च विद्यालय में पोशाक का किया गया वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...