गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर। निज संवाददाता गोरखपुर में डीजल से चलने वाली स्कूली बसों के रजिस्ट्रेशन से रोक हटा दी गई है। मण्डलायुक्त एवं सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल ढींगरा ने बताया कि वर्ष 2020 में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया था कि शहर में केवल सीएनजी स्कूल बसों का ही रजिस्ट्रेशन और प्रतिस्थापन किया जाएगा।स्कूल एसोसिएशन गोरखपुर की ओर से बताया गया कि सीएनजी बसों के संचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में सीएनजी पम्प नहीं होने से स्कूल बस संचालकों और अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की 21 मई को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि गोरखपुर में डीजल स्कूल बसों के पंजीकरण पर लगी रोक वापस ली जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू क...