शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- शाहजहांपुर। डा. जी.एल. कनौजिया पब्लिक स्कूल में कक्षा 2, 3 व 4 के बच्चों के लिए शीला हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. संजीव कनौजिया ने किया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतुराज शास्त्री ने बच्चों की जांच कर परामर्श दिया और दवाइयां वितरित कीं। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया पांडेय ने दांतों की देखभाल के टिप्स दिए, जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रुपेश सेठ ने आंखों की जांच की। गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. आकाश पांडेय ने खानपान व स्वच्छता पर जोर दिया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कनौजिया ने रीढ़ की जांच कर सही बैठने-उठने की सलाह दी। वहीं डॉ. रश्मि कनौजिया ने छात्राओं को पीसीओएस/पीसीओडी की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.