स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज उखाड़कर फेंकने में केस दर्ज
सोनभद्र, अगस्त 18 -- सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैजनाथ में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को एक व्यक्ति ने उखाड़कर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में कैलाश खरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कैलाश ने ध्वज उखाड़कर फेंक दिया। मना करने के बावजूद वह नहीं माना। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर पीआरवी-112 भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में सुरक्षा की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.