स्कूल में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- जमशेदपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में यूथ पार्लियामेंट के आठवें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और डीएवी गान के साथ हुई। इस अवसर पर प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने सभी प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक मुद्दों को समझने की प्रेरणा दी।इस दो दिवसीय आयोजन में पांचवीं से आठवीं कक्षा के 143 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान एक तरफ जहाँ यू-संसद में भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली, निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर गहन चर्चा हुई, वहीं यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में अमेरिका-ईरान संघर्ष और उसके वैश्विक प्रभावों पर तीखी और सार्थक बहस देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Bokaro News: केंद्रीय विद्यालय नं. 1 में 37वीं संभागीय युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.