प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- प्रतापगढ़। मंगरौरा इलाके के कंधई मधुपुर स्थित वीडीएसके एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में फायरब्रिगेड प्रभारी राधेश्याम दुबे के नेतृत्व में टीम ने शनिवार सुबह मॉक ड्रिल की। इस दौरान गैस सिलेंडर या घर की ऊपरी मंजिल में आग लगने पर उसे बुझाने का तरीका बताया गया। बच्चों ने खुद भी सिलेंडर की आग बुझाने का अभ्यास किया। उन्हें जूट के बोरे, गीली चादर और रेत से आग बुझाने की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...