फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान जहां परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी और बाल वाटिका के 20 बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। इन बच्चों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी की नोटबुक के साथ ही पेंसिल बॉक्स भेंट किए गए।। इसके अलावा कक्षा एक से पांच तक की परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नवीन सत्र के अवसर पर विद्यालय परिसर में पंडित कैलाश चंद्र शुक्ल ने विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। इसमें स्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.