गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। शास्त्री नगर स्थित उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स में बुधवार को 32वां स्थापना दिवस मनाया गया। राम भुजंग स्तोत्रम की भक्तिमय प्रस्तुति के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मिरांडा हाउस की प्राचार्या प्रो. विजयलक्ष्मी नंदा रहीं। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या शर्मिला रहेजा एवं हेडमिस्ट्रेस आरती खन्ना ने छात्राओं को निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कियारा, स्वरा, इप्सिता तथा समायरा को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही गीता पाठ में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने वाली काव्या एवं मायरा, सीबीएसई टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली आहाना शर्मा समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतने वाल...