बदायूं, मार्च 23 -- कुंवरगांव। नगर में एसएस राइजिंग स्टार स्कूल का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। विधायक ने कहा कि इस स्कूल में बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा मिलेगी। भविष्य में यह स्कूल और आगे जायेगा। इस दौरान विधायक ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा वह पूंजी है जो कि न तो कोई चोरी कर सकता है और न ही बांट सकता है। अजीत सिंह मिक्की, अंकित सिंह, अमित सिंह, डॉ. जुगेंद्र पाल सिंह, चेयरमैन पति अरविंद रावत, अनिल सिंह, यशवीर सिंह गौतम, नौरंग पाल, राम शर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.