समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- उजियारपुर। स्कूल में शराब की खाली बोतल मिलने से सनसनी फैल गई। एचएम ने पुलिस को आवेदन देकर दी जानकारी। पुलिस स्कूल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। मामला अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षणी पंचायत के टोला के सगमा वार्ड 11 स्थित प्राथमिक विद्यालय खैरा मल्लाह टोला का बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो वहां शराब की कई बोतले व डिस्पोजल ग्लास देख कर भौचक रह गए। इसके बाद स्कूल के एचएम मिथलेश कुमारी ने गांव के मुखिया प्रतिनिधि कमलकांत राय को सूचना दिया। अंगारघाट अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया की शिकायत एचएम की ओर से किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.