कार्यालय संवाददाता, अगस्त 14 -- बिहार में मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे मिल) से जुड़े रसोइयों के लिए मोबाइल फोन रखना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के लगभग दो लाख रसोइयों पर यह लागू होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सभी रसोइयों का मोबाइल नंबर विभाग के पास हो और उनसे सीधा संपर्क करना आसान हो सके। इस संबंध में राज्य के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइया सह सहायक के मोबाइल नंबर की प्रविष्टि नहीं कराई गई है। इससे रसोइयों से सीधा संपर्क करने में परेशानी होती है। ऐसे में सभी कार्यरत रसोइयों से उनका मोबाइल नंबर लें और उसे प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। निदेशक ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.